सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four people, including a girl, arrested in the gang rape case of a minor

Mohali News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में लड़की समेत चार गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a girl, arrested in the gang rape case of a minor
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़। मुल्लांपुर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक लड़की सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़की सहित तीन नाबालिग शामिल हैं। आरोपी गगन बालिग है। इस बारे में पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8वीं तक पढ़ी है। करीब दो साल पहले सरपंच ने उसके पिता को बताया कि किसी ने उसके मोबाइल फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा है। पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल पहले उसने अपनी दोस्त के मोबाइल फोन पर अपना एक अश्लील वीडियो देखा था।
Trending Videos

उसने दोस्त से वह वीडियो डिलिट करने को कहा था। उस लड़के से उसकी दोस्ती दो साल पहले हुई थी। युवक उसे चार बार मोहाली के एक होटल में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया था। 2025 की सर्दियों में युवक ने अपने अन्य दोस्तों को खेत में बुलाया और दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाया। इसके अलावा उसका दोस्त एक घर में तीन लड़कों गगन और दूसरों से भी मिला और उन सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। सभी लोग उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed