फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangsters demanded an extortion sum of 2 lakh from a real estate businessman

Mohali News: रियल स्टेट कारोबारी से गैंगस्टरों ने मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी

Sun, 12 Jul 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gangsters demanded an extortion sum of 2 lakh from a real estate businessman
मोहाली। ट्राइसिटी में गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियों का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में खरड़ के एक रियल एस्टेट कारोबारी से खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों बताने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिये दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन

रकम नहीं देने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले ने कुमार मेडिकल स्टोर जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। खरड़ निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अनमोल बांगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिये संदेश भेजा।
विज्ञापन

मैसेज भेजने वाले ने खुद को गोल्डी ढिल्लों बताते हुए एक बैंक खाता नंबर भेजा और उसमें दो लाख रुपये जमा कराने को कहा। मैसेज में यह भी लिखा गया कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले ने कहा कि उनका भी वही हाल किया जाएगा जो चंडीगढ़ के कुमार मेडिकल स्टोर के मालिक का किया गया था। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। परिवार दहशत में आ गया और मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed