फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rainwater has filled potholes in various places, creating mud and making movement difficult

Mohali News: बारिश से गड्ढों में जगह-जगह भर गया पानी, फैला कीचड़<bha>;</bha> चलना हुआ मुश्किल

Sun, 12 Jul 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rainwater has filled potholes in various places, creating mud and making movement difficult
मोहाली। स्मार्ट सिटी मोहाली में सीवर और बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाई गई नई पाइप लाइनें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें महीनों बाद भी नहीं बनाई गईं। पहली मानसूनी बारिश ने इन अधूरे विकास कार्यों की पोल खोल दी है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है, कीचड़ फैल गया है और लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। फेज-11, 3बी1, 3बी2, फेज-5 और फेज-7 में हालात बिगड़े हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त संदीप सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है और बरसात के मौसम के बाद तुरंत इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। फेज-11 के बाजार में सबसे ज्यादा परेशानी है। स्थानीय दुकानदार पवन जगदंबा ने बताया कि करीब एक साल पहले सीवरेज लाइन बिछाई गई थी, लेकिन इसके बाद न सड़क बनी और न ही पार्किंग बहाल हुई।
विज्ञापन

बारिश के बाद मिट्टी और गड्ढों के कारण ग्राहकों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। फेज-5 मार्केट के पीछे भी हालात खराब हैं। पूर्व पार्षद अरुण शर्मा ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को दोबारा तैयार नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed