{"_id":"69dd564fee16f249050a8d96","slug":"harmilap-nagar-phase-1-two-tubewells-are-out-of-order-leaving-a-population-of-3000-troubled-for-three-days-mohali-news-c-71-1-mli1016-141238-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमिलाप नगर फेज-1 : दो ट्यूबवेल खराब, तीन दिन से तीन हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमिलाप नगर फेज-1 : दो ट्यूबवेल खराब, तीन दिन से तीन हजार की आबादी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर फेज-1 में तीन दिन से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इस वजह से करीब तीन हजार परिवार भारी परेशानी का सामना कर रहें हैं। फेज-1 के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी को तरस गए हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई घरों में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार फेज-1 में तीन हजार लोगों के लिए चार ट्यूबवेल नगर परिषद ने लगा रखें हैं, जो कि नाम और दिखावे के हैं।
चार में से दो ट्यूबवेल खराब हैं। इन ट्यूबवेलों से आने वाला पानी भी पर्याप्त नहीं है। कई बार तो पानी घरों तक पहुंच ही नहीं पाता और अगर पहुंचता भी है तो उसका प्रेशर इतना कम होता है कि पहली मंजिल तक नहीं चढ़ पाता। रसोई के सिंक तक पानी नहीं पहुंचने से घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पानी की किल्लत का असर बच्चों और कामकाजी लोगों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाए क्योंकि उनके पास नहाने और तैयार होने के लिए पानी नहीं था। वहीं, नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच सके।
तीन दिन से हालात बहुत खराब हैं। पानी बिल्कुल नहीं आ रहा। हमें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। अभी से यह हालात हैं तो गर्मियों में लोगों को पर्याप्त पानी कैसे मिलेगा। -बीके भाटिया
घर के सारे काम रुक गए हैं। बर्तन धोने और खाना बनाने तक में दिक्कत आ रही है। जिन घरों में छोटे बच्चे हैं, उनकी देखभाल भी मुश्किल हो रही है। आप सरकार के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। -विजयलक्ष्मी
पानी का प्रेशर इतना कम है कि पहली मंजिल तक पानी नहीं पहुंचता। कई बार तो नल खोलने पर सिर्फ हवा आती है। नगर परिषद को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। क्या नगर परिषद के अधिकारी ऐसे हालात में अपने परिवार के साथ रह सकते हैं। -बीके सिंह
तीन दिन से तो पानी नहीं आ रहा है। जब पानी आता भी है तो मिट्टी साथ में आती है। सुबह बच्चों को तैयार होने के लिए पानी नहीं होता। यह समस्या अब सहन से बाहर हो चुकी है। आप विधायक और नगर परिषद के कर्मचारी अपना पेट भरने में लगे हैं। -प्यारी देवी
हरमिलाप नगर फेज-1 स्थित बाग में नया ट्यूबवेल के लिए बोरिंग कर दी गई है। अभी बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। बिजली कनेक्शन मिलते ही पानी का संकट दूर हो जाएगा। -कुलदीप सिंह, ट्यूबवेल ठेकेदार जीरकपुर
जिन लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है वह हमसे संपर्क करें। उनके लिए टैंकर लगवा दिया जाएगा। जल्द ही नया ट्यूबवेल चालू कर दिया जाएगा। -सवनीत, जेईई, नगर परिषद जीरकपुर
Trending Videos