फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   House built with drug-trade earnings demolished in Badmajra

Mohali News: बड़माजरा में नशे की कमाई से बना मकान गिराया

Thu, 06 Aug 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
House built with drug-trade earnings demolished in Badmajra
मोहाली। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बुधवार को बड़माजरा में एक तस्कर के अवैध मकान को ध्वस्त किया। पुलिस, ग्राम पंचायत और सिविल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर शामलात भूमि पर बने इस निर्माण को गिराया गया। पुलिस का दावा है कि यह मकान नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से बनाया गया था और इसका उपयोग तस्करी के अड्डे के रूप में होता था।
विज्ञापन

यह कार्रवाई थाना बलौंगी क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी अनिल के खिलाफ की गई। अनिल एनडीपीएस अधिनियम में दर्ज एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। पुलिस उपाधीक्षक खरड़-1 ईशान सिंगला ने बताया कि अनिल को पहले भी कई बार नशा तस्करी छोड़ने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, उसने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं। जांच में सामने आया कि उसने ग्राम पंचायत की शामलात भूमि पर अवैध कब्जा कर यह मकान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed