फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NCB action against international drug syndicate; two sentenced to 10 years in prison each

Mohali News: एनसीबी की अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर कार्रवाई, दो को 10-10 साल की सजा

Fri, 07 Aug 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
NCB action against international drug syndicate; two sentenced to 10 years in prison each
मोहाली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सितंबर 2019 के एक मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष अदालत ने अक्षिंदर सिंह सोढ़ी और अमनदीप कुमार को एक-एक लाख रुपये जुर्माने का भी आदेश दिया। यह मामला 115 ग्राम कोकीन, 13 ग्राम एफेड्रिन और 80 ग्राम चरस की बरामदगी से शुरू हुआ था। जांच में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हुआ। इस नेटवर्क का संचालन कनाडा में बैठे अमरिंदर सिंह उर्फ लड्डी चिन्ना द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन

सोढ़ी और कुमार इसी नेटवर्क का हिस्सा बनकर अवैध तस्करी में सक्रिय थे। एनसीबी ने इसे संगठित ड्रग तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। फरार आरोपी लड्डी चिन्ना के खिलाफ जांच अभी भी जारी है। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस में भी कई मामले दर्ज हैं। एनसीबी इस सिंडिकेट से जुड़े कई अन्य मामलों की जांच कर रही है। वर्ष 2026 में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अभियोजन शिकायतें तैयार की जा रही हैं। इन्हें जल्द ही संबंधित अदालत में दाखिल किया जाएगा। एनसीबी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed