फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers up in arms over Aerotropolis plot policy; warn GMADA of agitation

Mohali News: एरोट्रोपोलिस प्लॉट नीति पर किसान भड़के, गमाडा को दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 07 Aug 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers up in arms over Aerotropolis plot policy; warn GMADA of agitation
मोहाली। गमाडा की एरोट्रोपोलिस परियोजना की घोषित प्लॉट नीति का किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों ने तीन अगस्त को घोषित प्लॉटों के आकार पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। प्रभावित किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अपना मांगपत्र सौंपा। उन्होंने पंजाब शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग से मुलाकात की। गमाडा के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि और भूमि अधिग्रहण कलेक्टर रोहित जिंदल भी इस बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि भूमि एकीकरण नीति के तहत प्लॉट आकार उनकी सहमति के बिना तय किए गए। भूमि अधिग्रहण के दौरान अधिकारियों ने किसानों को बैठक में प्रतिनिधित्व का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में अधिकारियों ने उन्हें विश्वास में लिए बिना ही प्लॉटों का आकार तय कर दिया। एरोट्रोपोलिस परियोजना के लिए करीब 3522 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी। किसानों के अनुसार, यह निर्णय उनके हितों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

किसानों की मुख्य मांगें
किसानों ने भूमि एकीकरण नीति के तहत निर्धारित आवासीय प्लॉटों के आकार के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। उन्होंने छह से आठ कनाल तक के प्लॉटों में संशोधन का सुझाव दिया है। किसानों के सुझावों को शामिल कर एक नई नीति लागू करने की बात कही गई। उनका कहना है कि यह प्रदेश की एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना है। इसलिए इससे प्रभावित किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि गमाडा ने उनकी मांगों के अनुरूप प्लॉट आकार में संशोधन नहीं किया। तो वे व्यापक संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी। इस विरोध में गांव कुरड़ी, बड़ी, मटरां, पत्तों, सियाऊ, बाकरपुर, किशनपुरा और छत्त के किसान शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में नाहर सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह और हरबंस सिंह जैसे किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed