{"_id":"6a74f31ccf5d8b85140ccbea","slug":"driver-arrested-for-accepting-a-bribe-of-5000-to-broker-a-settlement-mohali-news-c-71-1-mli1010-145662-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: समझौता कराने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: समझौता कराने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में एक निजी ड्राइवर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमनदीप पर एक पुलिस शिकायत में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एक शिकायतकर्ता की सूचना पर यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी मालिक ने उसके खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में समझौता कराने के लिए ड्राइवर अमनदीप ने पहले 60 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में यह सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो को सूचना दी। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कर एक जाल बिछाया।
रंगे हाथ गिरफ्तारी और आगे की जांच
कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी थी। अमनदीप को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की पहली किस्त लेते पकड़ा। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस थाना मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि रिश्वत मांगने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।