सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband stabs wife repeatedly with knife after she refuses alimony, woman critically injured

पति ने पत्नी को मारा चाकू: पहले पूछा-चाहती क्या हो, पीठ और कमर पर छह वार; पांच साल से अलग रह रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/न्यू चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रियंका और हीरा लाल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। करीब पांच साल पहले झगड़ा बढ़ने पर प्रियंका अपने मायके में रहने लगी थी।

Husband stabs wife repeatedly with knife after she refuses alimony, woman critically injured
पत्नी पर वार करता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी को गुजारा भत्ता देने से नाराज एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने महिला के कमर और पीठ में चाकू से करीब छह वार किए। लहूलुहान हालत में महिला को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज आरोपी महिला पर हमला करता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos


महिला कपड़ों के शोरूम में काम करती है। वह सुबह शोरूम जाने के लिए घर से निकली थी। जब उस पर हमला हुआ वह शोरूम के बाहर पहुंची थी।

घायल महिला की पहचान प्रियंका (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति हीरा लाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। आरोपी हीरा लाल वारदात से पहले ही शोरूम के बाहर पहुंचकर खड़ा हो गया था। जैसे ही प्रियंका ऑटो से उतरकर शोरूम की ओर बढ़ी, आरोपी ने उसे रोककर पूछा कि वह क्या चाहती है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उसे अपने बेटे का हक चाहिए। यह सुनते ही आरोपी गुस्से में आ गया और उसने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बेटे के पालन-पोषण के लिए करीब चार माह पहले मुल्लांपुर में एक कपड़ों के शोरूम में सेल्सगर्ल की नौकरी शुरू की। महिला के भाई अनिल ने बताया कि आरोपी पिछले एक सप्ताह से दुकान के आसपास रेकी कर रहा था। वह मौके की तलाश में था। 

मुल्लांपुर थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 323, 324 और 341 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

यह है मामला

परिवार के अनुसार प्रियंका और हीरा लाल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। करीब पांच साल पहले झगड़ा बढ़ने पर प्रियंका अपने मायके में रहने लगी थी। दोनों का सात वर्षीय बेटा है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मामला बाद में अदालत तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने आरोपी को हर महीने पांच हजार रुपये खर्च देने के आदेश दिए थे। इसी बात को लेकर आरोपी पत्नी से नाराज रहता था। कई बार रुपये देने में आनाकानी करता था। परिवार का कहना है कि अब तक वह करीब 30 हजार रुपये दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed