Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Immigration agent duped of Rs 9.5 lakh in the name of sending abroad, case registered against him
{"_id":"69dd551dc18776db6f05685e","slug":"immigration-agent-duped-of-rs-95-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-case-registered-against-him-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141245-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 9.5 लाख ठगे, इमिग्रेशन एजेंट पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 9.5 लाख ठगे, इमिग्रेशन एजेंट पर मामला दर्ज
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर एक परिवार से 9.5 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक इमिग्रेशन एजेंट ने आर्मेनिया का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे परमीत को विदेश भेजने के लिए लुधियाना की एक इमिग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी संचालक हरपाल सिंह ने एक महीने में वीजा लगवाने का आश्वासन देकर 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने आर्मेनिया का ई-वीजा दिखाकर भरोसा जीत लिया और अलग-अलग किस्तों में रुपये मांगता रहा।
Trending Videos
परिवार के अनुसार, 4 अगस्त 2025 को एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि दो दिन बाद आरोपी मोहाली आकर डेढ़ लाख रुपये नकद भी ले गया। इस तरह उसने कुल मिलाकर करीब 9.5 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि न तो टिकट बुक की गई और न ही वैध वीजा दिया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर, एनआरआई विंग, पंजाब को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने हरपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।