{"_id":"69b324c672e0e82ed70fb07b","slug":"insects-in-the-ration-of-the-poor-commotion-at-the-ration-depot-mohali-news-c-71-1-mli1016-140147-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गरीबों के राशन में कीड़े, राशन डिपो पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गरीबों के राशन में कीड़े, राशन डिपो पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र के एक सरकारी राशन डिपो में वीरवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब स्मार्ट कार्ड पर गेहूं लेने पहुंचे लोगों को बोरियों में कीड़े दिखाई दिए। खराब गेहूं देखकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते डिपो के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि गरीब परिवारों को वितरित किया जा रहा गेहूं पूरी तरह खराब और कीड़ों से भरा हुआ है।
उनका कहना है कि इस तरह का राशन केवल खाने योग्य नहीं है। उपभोक्ताओं ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की इंस्पेक्टर रजनी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही मिलने पर अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से संबंधित डिपो से गेहूं के वितरण पर रोक लगा दी। साथ ही खराब खेप को वापस भेजने के आदेश जारी कर दिए।अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि खराब गेहूं की जगह जल्द ही साफ और अच्छी गुणवत्ता वाला गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य राशन डिपो पर भी गेहूं की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने न आए।
बलटाना क्षेत्र के एक राशन डिपो में खराब गेहूं मिलने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद उसके वितरण पर तुरंत रोक लगा दी गई है। खेप को वापस भेजने के आदेश दिए गए हैं। लोगों को साफ और अच्छी गुणवत्ता का गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य राशन डिपो पर भी गेहूं की जांच की जाएगी। -रजनी, इंस्पेक्टर, भारतीय खाद्य निगम
Trending Videos