सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Instructions to settle pending complaints of traders by the end of the month

Mohali News: व्यापारियों की लंबित शिकायतें माह के अंत तक निपटाने के निर्देश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions to settle pending complaints of traders by the end of the month
विज्ञापन
मोहाली। जिले में व्यापारियों और दुकानदारों की विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्रशासन ने इन्हें चालू माह के अंत तक निपटाने के निर्देश दिए हैं। एडीसी गीतिका सिंह ने संबंधित विभागों को स्पष्ट कहा है कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। एडीसी ने जिला व्यापार आयोग के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह और वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सहूलियत प्रदान करना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।
Trending Videos

बैठक में बताया गया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 32 में से 28 शिकायतों का निपटारा कर दिया है। नगर निगम मोहाली ने 48 में से 46 मामलों को हल किया है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने 5 में से 4 शिकायतों का समाधान किया है, वहीं पुलिस विभाग से संबंधित सभी 12 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। एडीसी ने निर्देश दिए कि शेष लंबित मामलों का तेजी से निपटारा किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed