फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nayagaon Municipal Council Newly elected councilors take oath today President and Vice-President election

नयागांव नगर परिषद: 42 दिन बाद आज शपथ लेंगे नवनिर्वाचित पार्षद, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे

Fri, 10 Jul 2026 01:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

नगर परिषद के 21 निर्वाचित सदस्यों में भाजपा के 16, तीन निर्दलीय, एक कांग्रेस और एक आम आदमी पार्टी का पार्षद शामिल है। संख्या बल के लिहाज से भाजपा स्पष्ट रूप से सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Nayagaon Municipal Council Newly elected councilors take oath today President and Vice-President election
नयागांव नगर परिषद की बैठक आज - फोटो : संवाद

विस्तार

करीब 42 दिन तक चली राजनीतिक खींचतान और कानूनी प्रक्रिया के बाद आज नयागांव नगर परिषद की पहली विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में नवनिर्वाचित 21 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।  

विज्ञापन


एसडीएम खरड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत दोपहर 2 बजे नगर परिषद कार्यालय में विशेष बैठक बुलाई गई है। कार्यकारी अधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


संख्या बल और राजनीतिक गतिविधियां
इस बार नगर परिषद के 21 निर्वाचित सदस्यों में भाजपा के 16, तीन निर्दलीय, एक कांग्रेस और एक आम आदमी पार्टी का पार्षद शामिल है। संख्या बल के लिहाज से भाजपा स्पष्ट रूप से सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद करीब 42 दिनों तक नगर परिषद की पहली बैठक नहीं हो सकी। विपक्षी दलों और स्थानीय नेताओं का आरोप रहा कि सत्ताधारी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण जानबूझकर शपथ ग्रहण और अध्यक्ष पद के चुनाव में देरी की गई। इस बीच मामला अदालत तक पहुंचा, जिसके बाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के पश्चात अब विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। 


प्रशासन की ओर से देरी को लेकर कोई आधिकारिक राजनीतिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन अदालत के आदेश के बाद बैठक बुलाए जाने से इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग ले लिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में क्या निर्विरोध सहमति बनती है या फिर मतदान की नौबत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed