{"_id":"6a509998f6f001413a0a94c8","slug":"video-police-ki-pathshala-in-mohali-dsp-karnail-singh-taught-students-about-traffic-rules-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में ‘पुलिस की पाठशाला’, डीएसपी करनैल सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में ‘पुलिस की पाठशाला’, डीएसपी करनैल सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मोहाली के मेरिटोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-70 में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका डीएसपी करनैल सिंह ने सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
स्कूल प्रबंधन ने अमर उजाला फाउंडेशन और ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।