सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New Chandigarh to get a major business hub, to be developed as a commercial city centre

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ को मिलेगा बड़ा व्यापारिक केंद्र, विकसित होगा काॅमर्शियल सिटी सेंटर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
New Chandigarh to get a major business hub, to be developed as a commercial city centre
विज्ञापन
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ में बाजार और व्यावसायिक गतिविधियों की कमी को दूर करने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) बड़े स्तर पर काॅमर्शियल सिटी सेंटर विकसित करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के सामने करीब 227.88 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाउसिंग विभाग के प्रिंसिपल सचिव विकास गर्ग ने इस संबंध में सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (एसआईए) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के बाद अब सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके आधार पर जमीन अधिग्रहण को आगे बढ़ाया जाएगा।
Trending Videos

इस प्रोजेक्ट के लिए चार गांवों बांसेपुर, संगला, तीड़ा और चाहड़माजरा की जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक जमीन तीड़ा गांव की शामिल है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ठीक सामने है। अकेले तीड़ा गांव से करीब 164 एकड़ जमीन इस प्रोजेक्ट के दायरे में आएगी। गमाडा की योजना है कि इस इलाके में चंडीगढ़ और मोहाली की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ा काॅमर्शियल सिटी सेंटर विकसित किया जाए। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ऑफिस स्पेस, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए स्थान तैयार किया जाएगा। इससे न्यू चंडीगढ़ में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बाजार की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। न्यू चंडीगढ़ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के सामने प्रस्तावित काॅमर्शियल हब इलाके के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। गमाडा की इस योजना से इलाके में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इससे न्यू चंडीगढ़ की पहचान एक बड़े काॅमर्शियल सेंटर के रूप में मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेडियम और बड़े प्रोजेक्ट्स से बढ़ी न्यू चंडीगढ़ की पहचान
न्यू चंडीगढ़ की पहचान अब तेजी से एक विकसित हो रहे आधुनिक शहर के रूप में बन रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के अलावा यहां कई नामी कंपनियों के रिहायशी और काॅमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित हो रहे हैं। वहीं मेडिसिटी में बड़े और प्रतिष्ठित अस्पतालों के आने से यह इलाका स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed