{"_id":"6983af09a76c7a6dd806afa3","slug":"obscene-gestures-were-made-towards-a-woman-leading-to-a-commotion-at-a-restaurant-eight-attackers-beat-up-young-men-from-hoshiarpur-mohali-news-c-71-1-mli1010-138768-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर के होटल में चले लात-घूंसे: महिला को अश्लील इशारे करने पर विवाद, युवकों को घसीट-घसीट कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरकपुर के होटल में चले लात-घूंसे: महिला को अश्लील इशारे करने पर विवाद, युवकों को घसीट-घसीट कर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मोहाली के जीरकपुर के बलटाना इलाके में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में ठहरे युवकों पर आठ हमलावरों ने कमरे में घुसकर हमला कर दिया।
police crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
मोहाली के जीरकपुर के बलटाना इलाके में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में ठहरे युवकों पर आठ हमलावरों ने कमरे में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवकों को कमरे से बाहर घसीटकर बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित युवक होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। टाटा कंपनी में ट्रेनिंग के सिलसिले में जीरकपुर आए थे। काम के चलते वे बलटाना क्षेत्र के एक फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में ठहरे थे।
Trending Videos
मंगलवार रात वे रेस्टोरेंट में मौजूद थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल में मौजूद एक महिला को अश्लील इशारे करने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। युवकों पर अश्लील इशारे करने का आरोप है। शुरुआत में मामला केवल बहस तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में इसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के बाद आठ युवक होटल पहुंचे और सीधे पीड़ितों के कमरे में घुस गए। हमलावरों ने युवकों को घसीटकर पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बलटाना इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने होटल और रेस्टोरेंट में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
