Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Banswara News
›
Jodhpur News: Crores theft busted, burglars fled hotel in haste, Jodhpur police nab them from Banswara
{"_id":"698430aaf12a76e8510e651d","slug":"theft-of-rs-1-crore-revealed-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3917757-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, होटल से आनन-फानन में भागे चोर, जोधपुर पुलिस ने बांसवाड़ा से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, होटल से आनन-फानन में भागे चोर, जोधपुर पुलिस ने बांसवाड़ा से पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर/ बांसवाड़ा Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 04:24 PM IST
जोधपुर पुलिस ने शहर के पॉश इलाके सरदारपुरा में हुई करीब एक करोड़ रुपये की बड़ी नकबजनी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।
घटना 25 जनवरी की है, जब सरदारपुरा क्षेत्र में भारत मेहता के मकान में अज्ञात बदमाशों ने नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से करीब आधा किलो सोना, 5 किलो चांदी और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। उस समय परिवार जोधपुर से बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन वापस लौटे और सरदारपुरा थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी करने के उद्देश्य से जोधपुर आए थे। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में रेकी की और वारदात को अंजाम देने के लिए एक बाइक भी चोरी की। नकबजनी के बाद आरोपी फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर आरोपियों के बांसवाड़ा और उदयपुर क्षेत्र से आने के सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम बांसवाड़ा रवाना हुई और स्थानीय स्तर पर जानकारियां जुटाईं। पुलिस ने बांसवाड़ा से तीनों आरोपियों रणदीप सिंह, दीपक सिंह और तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपस में जीजा, साला और ससुर हैं और सिकलीगर समुदाय से जुड़े हुए हैं।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वारदात के बाद आरोपी जल्दबाजी में एक होटल पहुंचे और आनन-फानन में चेकआउट किया। होटल संचालक के पूछने पर उन्होंने नानी की मृत्यु का बहाना बनाकर वहां से निकलने की बात कही। इसके बाद वे पिंडवाड़ा होते हुए बांसवाड़ा पहुंचे, जहां चोरी का सामान छुपाकर पूरे परिवार सहित फरार हो गए।
माल बरामदगी के दौरान पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि आरोपी स्थानीय भाषा में बातचीत करते थे। इसके बावजूद पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर चोरी का पूरा माल बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि इस खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले कैलाश, मोतीलाल और राजाराम मीणा सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि सूने मकानों में कीमती सामान और नकदी न छोड़ें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो संबंधित थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।