सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Efforts intensified to restore peace after caste violence in Harinagar, administration increases vigilance

हरिनगर जातीय हिंसा मामला: शांति बहाली के लिए 24 घंटे मजिस्ट्रेट-पुलिस तैनात, किस बात पर राजी हुए दोनों पक्ष?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 05:15 PM IST
Efforts intensified to restore peace after caste violence in Harinagar, administration increases vigilance
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा के पांच दिनों बाद शांति बहाल करने की दिशा में प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और बिरौल एसडीओ शशांक राज के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और गांव में शांति कायम रखने को लेकर आपसी सहमति बनाई गई।
 
घटना में शामिल लोगों की पहचान और कार्रवाई पर जोर
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जातीय वैमनस्य फैलाने वाली घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल घटना में संलिप्त लोगों पर होगी, न कि पूरे गांव पर।
 
गांव में 24 घंटे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हरिनगर गांव में तीन शिफ्ट में 24 घंटे मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल को भी गांव में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह के तनाव को दोबारा बढ़ने से रोका जा सके। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
 
सोशल मीडिया पर निगरानी, भ्रामक प्रचार पर सख्ती
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जातीय विद्वेष फैलाने वालों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने कहा कि पूरे गांव को आरोपी बताना गलत और भ्रामक प्रचार है। हरिनगर एक बड़ा गांव है, जहां ब्राह्मण समुदाय की आबादी करीब तीन हजार है, जबकि प्राथमिकी केवल 70 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।

पढ़ें- Bihar News: 'एफआईआर पर चुप्पी और फिर हिंसा', पैसों का झगड़ा बना जातीय टकराव, बिगड़े हालात
 
बाहर रहने वालों के नाम प्राथमिकी से हटाने की प्रक्रिया
प्रशासन ने माना कि प्राथमिकी में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज हो गए हैं, जो गांव में रहते नहीं हैं। इस बात को पीड़ित दलित समाज के लोग भी समझ रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके नाम प्राथमिकी से हटाए जाएंगे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।
 
मजदूरी विवाद से शुरू हुआ था तनाव
गौरतलब है कि 30 जनवरी की सुबह बकाया मजदूरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, कैलाश पासवान ने हेमकांत झा की बहन के मकान निर्माण का कार्य किया था, जिसकी मजदूरी चार वर्षों से लंबित थी। इसी राशि की मांग को लेकर रास्ते में रोके जाने पर कहासुनी बढ़ी और मामला जातीय तनाव में बदल गया।
 
स्थिति फिलहाल नियंत्रण में, शांति बनाए रखने की अपील
शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि निर्दोष लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और प्रशासन शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tejashwi Yadav: क्या इस बार विधानसभा में गूंज पाएगी तेजस्वी यादव की आवाज? | Bihar Vidhan Sabha | Nitish Kumar

05 Feb 2026

बहादुरगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Meerut: बाइक सवार दबंगों का हुड़दंग, विशेष संप्रदाय के लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन गिराए, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

05 Feb 2026

Janjgir-Champa: धान खरीदी प्रभारी से मांगी गई 35 हजार रुपये की रिश्वत, अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार

05 Feb 2026

Hamirpur: प्राथमिकता के आधार पर होगा मामलों का निपटारा, पदोन्नति के बाद बड़सर के तहसीलदार बने राजन शर्मा

विज्ञापन

Budaun: मौत के बाद अस्पताल के सामने बुजुर्ग का शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

05 Feb 2026

टोहाना में कांग्रेस विधायक ने की पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग

05 Feb 2026
विज्ञापन

Sukma News: गोगुंडा में माओवादियों की साजिश नाकाम, दो किलो वजनी आईईडी बरामद; सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

05 Feb 2026

कानपुर: एलआईसी गेट पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, फूलबाग में अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

05 Feb 2026

ममदोट का नेवी मरीन कमांडो रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचा

Patna Neet Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में जवाब देने से क्यों बच रही है पुलिस? | Shambhu Girls Hostel

05 Feb 2026

Video: लखीमपुर खीरी में वाहन से टकराई कार, दंपती समेत तीन की मौत, तीन घायल

05 Feb 2026

Dalai Lama receives first Grammy: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, बौद्ध भिक्षुओं में खुशी की लहर | Bodhgaya

05 Feb 2026

कानपुर: प्लेटफॉर्म के गैप में गिरने ही वाली थी बुजुर्ग महिला, आरपीएफ जवान की तत्परता ने टाला बड़ा हादसा

05 Feb 2026

Ujjain News: युवक को काॅलर से पकड़कर एएसपी केबिन ले गई युवती, मचा हंगामा; जानें मामला

05 Feb 2026

टोहाना में पिस्तौल दिखा कर लाखों की लूट का एक आरोपी काबू, भागते हुए हुआ था फ्रैक्चर

05 Feb 2026

फतेहाबाद में आयुष्मान भारत योजना के तहत आज से सरकारी अस्पतालों में सर्जरी शिविर, ओटी नहीं तैयार

05 Feb 2026

टोहाना के हिसार रोड पर बिजली के पोल से टकराई काली स्कॉर्पियो

05 Feb 2026

नारनौल में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

CG में बड़ी कार्रवाई: गोगुंडा के जंगल में बने माओवादी लीडर का स्मारक जवानों ने जमींदोज किया, फहराया तिरंगा

05 Feb 2026

Ujjain News: सेवानिवृत्त प्राचार्य की निर्मम हत्या, पूर्व छात्र ने लाठी से किया हमला, हमलावर हिरासत में

05 Feb 2026

Bihar News: 'एफआईआर पर चुप्पी और फिर हिंसा', पैसों का झगड़ा बना जातीय टकराव, बिगड़े हालात

05 Feb 2026

Ujjain Mahakal: त्रिपुंड, त्रिशूल और चंद्रमा से शृंगार, चतुर्थी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल

05 Feb 2026

Meerut: भावनपुर के गोकुलपुर में सड़क हादसा, नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घायलों की हालत बिगड़ी

05 Feb 2026

Rishikesh: कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर टैंक में उतारने का विरोध, भगवत प्रसाद मकवाना ने जताई नाराजगी

05 Feb 2026

Roorkee: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ‘करके सीखने’ की पद्धति को बढ़ावा

05 Feb 2026

कानपुर: तीन महीने पहले बनी सड़क किनारे से धंसने लगी

04 Feb 2026

Kanpur: पनकी मंदिर रैन बसेरा के पास फैली गंदगी

04 Feb 2026

कानपुर: मुख्य नाले की सफाई के दौरान नाले का निकला कचरा लोगों के लिए बना आफत

04 Feb 2026

कानपुर: नाले की बाउंड्री टूटी, सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

04 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed