सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Over 13 kg of heroin recovered in two separate cases

Mohali News: दो अलग-अलग मामलों में 13 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Over 13 kg of heroin recovered in two separate cases
विज्ञापन
मोहाली। तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो अलग-अलग मामलों में 13 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। एक मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में बरामदगी के बाद आरोपियों की तलाश जारी है। 3 मार्च को एएनटीएफ थाना मोहाली की पुलिस टीम ने हरविंदर सिंह निवासी मामदोट हिथर जिला फिरोजपुर को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.032 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना एएनटीएफ मोहाली में आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिल सके। 2 मार्च को एएनटीएफ की एक अन्य टीम ने कार्रवाई 12.035 किलोग्राम हेरोइन और एक हेक्सा ड्रोन बरामद किया। यह केस एएसआई गुरजिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed