{"_id":"6a3304b6cf8d82fdd707e4da","slug":"sc-bc-morcha-launches-a-campaign-against-the-punjab-sc-commission-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143747-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब एससी आयोग के खिलाफ एससी-बीसी मोर्चा ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब एससी आयोग के खिलाफ एससी-बीसी मोर्चा ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। एससी-बीसी महापंचायत पंजाब के बैनर तले चल रहे ‘रिजर्वेशन चोर पकड़ो मोर्चा’ के नेताओं ने पंजाब एससी आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई है। मोर्चा ने आरोप लगाया है कि आयोग अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहा है।
फेज-7 में आयोजित एक बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। कुंभड़ा ने कई लंबित शिकायतों का जिक्र किया। इनमें गांव बठोई, नगर निगम मोहाली के सफाई कर्मियों और डेराबस्सी के एससी परिवारों से जुड़े मामले शामिल हैं। गांव नगला में जमीन से जुड़े मामले भी लंबित हैं। एससी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
आयोग पर गंभीर आरोप
मोर्चा नेताओं ने फर्जी जाति प्रमाणपत्रों के मामलों पर भी अपेक्षित कार्रवाई न होने की बात कही। वरिष्ठ नेता मास्टर बनवारी लाल और अवतार सिंह नगला ने कहा कि आयोग लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे आयोगों के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को बनाया जाए। इससे निष्पक्ष सुनवाई और न्याय सुनिश्चित हो सकेगा। बैठक में कई सामाजिक कार्यकर्ता और मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।