फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six accused arrested for forcibly marrying off and selling a young woman in Rajasthan under the pretext of getting her work in a film; police have rescued the woman

Mohali News: फिल्म में काम दिलाने के बहाने युवती की राजस्थान में जबरदस्ती शादी कर बेचने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने युवती को छुड़ाया

Fri, 31 Jul 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for forcibly marrying off and selling a young woman in Rajasthan under the pretext of getting her work in a film; police have rescued the woman
मोहाली। पुलिस ने एक युवती को अगवा कर राजस्थान में जबरन शादी करवाने और बेचने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस उपाधीक्षक सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि गांव कुंभड़ा निवासी युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि रत्ता खेड़ा निवासी मनप्रीत कौर ने उसकी बेटी को फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया था। करीब तीन महीने पहले मनप्रीत युवती को फिरोजपुर जिले के रत्ता खेड़ा ले गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद युवती का परिवार से संपर्क टूट गया और वह घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। तकनीकी और मानव स्रोतों की मदद से जांच आगे बढ़ी। जांच के दौरान 26 जुलाई को बठिंडा के मल्ला वाला से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती को जबरन राजस्थान भेजकर प्रमोद कुमार से शादी करवाई गई थी। इस साजिश में जसविंदर कौर, अंजली, सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह और जसबीर कौर सहित कई लोग शामिल थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता को राजस्थान से बरामद किया।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई और जांच

थाना फेज-8 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6), 3(5) और 143 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उपाधीक्षक बल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिल्म में काम दिलाने का झांसा

मनप्रीत कौर ने युवती को फिल्मों और शूटिंग में भीड़ वाले दृश्य में काम दिलाने का लालच दिया था। इसी बहाने वह युवती को अपने साथ ले गई थी। युवती को फिरोजपुर ले जाने के बाद उसका परिवार से संपर्क टूट गया। बाद में उसे राजस्थान में प्रमोद कुमार को बेचकर जबरन शादी करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed