{"_id":"6a73a070322492548805d6a8","slug":"smugglers-house-demolished-using-a-bulldozer-action-taken-in-badmajra-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1089181-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुलडोजर से तस्कर का मकान किया ध्वस्त, बड़माजरा में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुलडोजर से तस्कर का मकान किया ध्वस्त, बड़माजरा में की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब सरकार के युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान चलाकर बुधवार को बड़माजरा में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस, ग्राम पंचायत और सिविल प्रशासन ने संयुक्त रूप से नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। आरोपी अनिल ने ग्राम पंचायत की शामलात भूमि पर कब्जा कर मकान बनाया था। इसका इस्तेमाल नशा तस्करी के अड्डे के रूप में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से यह निर्माण कराया था। यह कार्रवाई थाना बलौंगी क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी अनिल के खिलाफ की गई। पुलिस उपाधीक्षक खरड़-1 ईशान सिंगला ने बताया कि आरोपी को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी।
हालांकि, उसने अपनी अवैध गतिविधियां बंद नहीं कीं। अनिल के खिलाफ थाना बलौंगी में 10 जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि यह अभियान बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगा। थाना बलौंगी में दिसंबर 2025 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 70 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 103 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। निरीक्षक पैरीविंकल ग्रेवाल ने कार्यभार संभालने के बाद इस अभियान को तेज किया है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह और पुलिस अधीक्षक दीपिका सिंह भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सामुदायिक सहयोग और प्रभाव
पुलिस ने विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) और स्थानीय लोगों के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता अभियान तेज किए हैं। नशे के आदी लोगों को ओओएटी केंद्रों में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन लगातार कार्रवाइयों से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में चोरी और लूट जैसी वारदात में कमी आई है।