सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ten people arrested for duping foreigners from Zirakpur by offering them loans at low interest rates

Mohali News: जीरकपुर से विदेशियों को कम ब्याज पर लोन देकर करते थे ठगी, दस लोग गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ten people arrested for duping foreigners from Zirakpur by offering them loans at low interest rates
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने शनिवार को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मोतिया रॉयल सोसाइटी के सातवें फ्लोर से दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह साइबर ठगी का खेल तीन साल से चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नाै लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी सोसाइटी में बैठकर ऑनलाइन कॉल करके अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर मोटी ठगी कर रहे थे। थाना प्रभारी के मुताबिक तीन साल में आरोपियों ने सैकड़ों विदेशी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वे डॉलर या अन्य रकम ऑनलाइन मंगवाकर ठगी को अंजाम देते थे।
Trending Videos

जीरकपुर थाना प्रभारी सतिंदर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना मेलविन ठक्कर (गुजरात) शामिल है। यह पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इसके अलावा अनिरुद्ध पलानिया (हिमाचल प्रदेश), अनंत देव कौशिक, पवन पांदेवर (अहमदाबाद), सोनू दयाली, मिलन सुनवार, आशिक दर्जी, अर्जुन छेत्री (पश्चिम बंगाल), प्रशांत ओमप्रकाश जायसवाल और पलविंदर सिंह (लालड़ू) को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों से आकर जीरकपुर में किराए के फ्लैट्स में रह रहे थे। वहीं से इस ठगी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध वित्तीय लाइसेंस नहीं था, फिर भी वे खुद को फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि बताकर लोगों को जाल में फंसा रहे थे। साइबर ठगों पर की गई कार्रवाई एएसपी गजल प्रीत कौर की निगरानी में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed