{"_id":"6a73a09d33b0d0ec63038d5f","slug":"the-municipal-council-demolished-an-illegal-farmhouse-tore-down-the-boundary-wall-and-dug-up-the-access-path-mohali-news-c-71-1-mli1017-145619-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर परिषद ने अवैध फार्म हाउस किया ध्वस्त, चारदीवारी ढहाई, रास्ता भी खोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर परिषद ने अवैध फार्म हाउस किया ध्वस्त, चारदीवारी ढहाई, रास्ता भी खोदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। नगर परिषद ने भबात क्षेत्र से हवाई अड्डा की तरफ जाने वाली सड़क पर एक अवैध फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई की है। अर्बन फार्म लिमिटेड प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए परियोजना तक पहुंचने वाले रास्ते को भी खोद दिया गया। यह कार्रवाई एडीसी मोहाली को मिली एक शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप था कि अर्बन फार्म लिमिटेड विज्ञापनों के माध्यम से जमीन बेच रहा था।
यह जमीन फार्म हाउस के नाम पर बिना वैधानिक मंजूरी के भूखंडों में बांटकर बेची जा रही थी। खरीदारों को आकर्षित किया जा रहा था। एडीसी मोहाली ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ अपनी प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि परियोजना के लिए नगर परिषद से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। भवन नक्शा भी मंजूर नहीं था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चारदीवारी गिरा दी गई। जेसीबी से रास्ते को गहरा खोदकर भविष्य में निर्माण रोकने का प्रयास किया गया।
अवैध निर्माण पर सख्त रुख
बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना अनुमति कोई भी निर्माण नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियां, फार्म हाउस या व्यावसायिक इमारतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है। किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसकी कानूनी स्थिति की जांच अवश्य करें। संबंधित विभागों से आवश्यक स्वीकृतियों की पुष्टि कर लें। यह भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है।