{"_id":"69d41d3abe43443cfd0ffe50","slug":"there-was-also-a-threat-to-bomb-the-derabassi-court-and-tehsil-premises-mohali-news-c-71-1-mli1016-141000-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी कोर्ट और तहसील परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी कोर्ट और तहसील परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी कोर्ट और तहसील परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर पूरे परिसर को खाली करवा दिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। धमकी भरी ई-मेल प्राप्त होते ही सब इंस्पेक्टर कलवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
पूरे कोर्ट और तहसील परिसर को खाली करवा लिया गया। वहां मौजूद वकील, कर्मचारी और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। करीब दो घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने हर कोने की बारीकी से जांच की। परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह खंगाला। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और स्थिति को सामान्य घोषित कर दिया।
साइबर टीम को लगाया गया, शरारती तत्वों की हरकत का शक
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम को भी मामले में लगाया गया है ताकि ई-मेल के स्रोत का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट और तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
Trending Videos