{"_id":"6a6d06b1df5ab1a82709fd9c","slug":"truck-gets-entangled-in-power-lines-electricity-and-traffic-poles-topple-power-supply-disrupted-in-several-areas-mohali-news-c-71-1-mli1017-145442-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तारों में फंसा ट्रक, बिजली और ट्रैफिक खंभा गिरा, कई क्षेत्रों में बिजली हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तारों में फंसा ट्रक, बिजली और ट्रैफिक खंभा गिरा, कई क्षेत्रों में बिजली हुई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। वीरवार देर रात शहर में एक भारी ट्रक बिजली के तारों में फंस गया, इससे बिजली का खंभा और ट्रैफिक लाइट का पोल गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के आगे बढ़ने से बिजली की तारें खिंच गईं। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियां निकलने लगी। धमाकों की आवाजें सुनकर लोग घबरा गए। यातायात भी कुछ समय प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स, पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति नियंत्रित की गई। बिजली विभाग के अनुसार, घटना से रेलवे विहार, सिंहपुरा और ग्रीन लोटस फीडर प्रभावित हुए। इससे वीआईपी रोड, ग्रीन लोटस और लोहगढ़ के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने लोड अन्य फीडरों पर शिफ्ट कर जल्द आपूर्ति बहाल कर दी। उप-विभागीय अधिकारी राकेश भाटिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर रोड पर भी बिजली खंभा टूटा
शुक्रवार तड़के गाजीपुर रोड पर भी एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे के कारण आसपास की कई रिहायशी सोसाइटियों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों ने तेजी से काम करते हुए खंभे को बदलकर कुछ ही समय में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इस घटना में भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।