सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala Taxi Driver Commits Suicide After Recording Video

Patiala: टैक्सी चालक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पूर्व विधायक का नाम लिया; आठ के खिलाफ केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Apr 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

कृष्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बलजिंदर सिंह टैक्सी चलाते थे। 29 मार्च को वह अपने पिता के साथ टैक्सी स्टैंड पर था। इसी बीच मेजर सिंह व हरदेव सिंह आपस में लड़ रहे थे। पिता ने दोनों को लड़ने से रोका तो मेजर सिंह ने गुस्से में बाकी आरोपियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने उसे व उसके पिता को पीटा।

Patiala Taxi Driver Commits Suicide After Recording Video
मृतक बलजिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला के थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव हामझेड़ी में एक टैक्सी चालक ने सल्फास खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जिसमें अपनी मौत के लिए एक पूर्व विधायक व कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
Trending Videos


वीडियो में टैक्सी चालक ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे व उसके बच्चों को टैक्सी स्टैंड पर पीटा। आरोपियों को पूर्व विधायक की शह है। पूर्व विधायक उल्टा उन पर ही मामला दर्ज कराने का दबाव पुलिस पर डाल रहा है। इसलिए उसे जान देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। पातड़ां पुलिस ने मृतक के बेटे कृष्ण सिंह के बयान पर चार आरोपियों को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों में मेजर सिंह, कर्मजीत सिंह, बंटी और दीपक कुमार शामिल हैं। पातडां थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि जांच जारी है। अगर कोई और भी आरोपी पाया जाता है तो उसका नाम भी जोड़ा जाएगा। वहीं पूर्व विधायक निर्मल सिंह शुतराणा ने बलजिंदर के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत उन्हें मामले से जोड़ा जा रहा है।

कृष्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बलजिंदर सिंह टैक्सी चलाते थे। 29 मार्च को वह अपने पिता के साथ टैक्सी स्टैंड पर था। इसी बीच मेजर सिंह व हरदेव सिंह आपस में लड़ रहे थे। पिता ने दोनों को लड़ने से रोका तो मेजर सिंह ने गुस्से में बाकी आरोपियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने उसे व उसके पिता को पीटा। जब वह अपने पिता को गाड़ी में अस्पताल ले जा रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में घेर पर उन पर हमला किया।

तीन अप्रैल को दोपहर 1 बजे आरोपियों ने उसके पिता को टैक्सी स्टैंड पातड़ां पर घेरकर जान से मारने की धमकियां दीं। आरोपी दीपक ने पिता को रिवाॅल्वर से डराया। कृष्ण ने बताया कि उसके पिता ने घर आकर उसे सारी बात बताई। इसके बाद मानसिक तनाव में आकर उन्होंने शाम को सल्फास खा ली। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया। इलाज के दौरान उनकी हरियाणा के टोहाना अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed