{"_id":"69c3632e1d45936eed010487","slug":"police-arrest-mla-harmeet-pathanmajra-in-misdeed-case-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में चल रहे थे फरार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में चल रहे थे फरार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
Wed, 25 Mar 2026 05:27 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:27 PM IST
सार
सनाैर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पिछले साल सितंबर में दर्ज हुए एक दुष्कर्म केस में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
हरमीत सिंह पठानमाजरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के सनाैर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की। पठानमाजरा को सीआईए स्टाफ पटियाला लाया गया है। पटियाला की जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पठानमाजरा बीते कई महीनों से फरार चल रहे थे। पठान माजरा पर सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। बाद में जब इस केस में पटियाला पुलिस पठानमाजरा को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची तो वहां से पठान माजरा फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पठानमाजरा ने कहा कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने सनौर हलके के लोगों के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसी के चलते उन पर कार्रवाई हुई है।

फरारी के दाैरान लगातार जारी करता रहा था वीडियो
पठान माजरा पर आरोप लगे थे कि वह पुलिस पार्टी पर हमला करके फरार हुए हैं। हालांकि बाद में फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई। इस दौरान पठानमाजरा लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति से उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पठानमाजरा ने कहा कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने सनौर हलके के लोगों के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसी के चलते उन पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन