सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police Arrest MLA harmeet Pathanmajra in misdeed Case

आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में चल रहे थे फरार, पटियाला पुलिस ने ग्वालियर से पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 25 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सनाैर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पिछले साल सितंबर में दर्ज हुए एक दुष्कर्म केस में फरार चल रहे थे। 

Police Arrest MLA harmeet Pathanmajra in misdeed Case
हरमीत सिंह पठानमाजरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दुष्कर्म के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के सनाैर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की। पठानमाजरा को सीआईए स्टाफ पटियाला लाया गया है
Trending Videos


पठानमाजरा बीते कई महीनों से फरार चल रहे थे। पठान माजरा पर सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। बाद में जब इस केस में पटियाला पुलिस पठानमाजरा को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची तो वहां से पठान माजरा फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरारी के दाैरान लगातार जारी करता रहा था वीडियो

पठान माजरा पर आरोप लगे थे कि वह पुलिस पार्टी पर हमला करके फरार हुए हैं। हालांकि बाद में फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई। इस दौरान पठानमाजरा लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति से उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया। 

पठानमाजरा ने कहा कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने सनौर हलके के लोगों के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसी के चलते उन पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed