{"_id":"69c3a89617e860af03048784","slug":"attempt-to-abduct-female-student-from-car-in-karnal-accused-flees-after-victim-raises-alarm-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में कार में छात्रा के अपहरण की कोशिश: शोर मचाने पर भागा आरोपी, महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में कार में छात्रा के अपहरण की कोशिश: शोर मचाने पर भागा आरोपी, महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला थाना असंध में दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और भतीजी एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद जैसे ही दोनों स्कूल से बाहर निकलीं, तभी एक मारुति फ्रोंक्स कार वहां आकर रुकी।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में एक निजी स्कूल के बाहर छात्राओं को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की गई। छात्राओं ने खींचने पर शोर मचाया तो आरोपी माैके से कार सहित भाग गया। यह वारदात 23 मार्च को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं बाहर निकली थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिससे आरोपी फरारहो गया।
Trending Videos
महिला थाना असंध में दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और भतीजी एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद जैसे ही दोनों स्कूल से बाहर निकलीं, तभी एक मारुति फ्रोंक्स कार वहां आकर रुकी। कार सवार अज्ञात युवक ने भतीजी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चियों के शोर सुनकर पास के श्मशान घाट से लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। आरोप है किभागते समय आरोपी ने सामने आने वाले लोगों को कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की। यह पूरी घटना गांव के सरपंच की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
वारदात के बाद छात्राएं और परिवार के लोग चिंतित हैं। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने अपरहण के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए प्रयासरत है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।