{"_id":"628a68967269297ee5287459","slug":"for-20-years-the-chief-of-guru-sukh-sagar-ashram-has-been-doing-rape-with-a-woman-patiala-news-pkl451423116","type":"story","status":"publish","title_hn":"२० वर्ष से गुरु सुख सागर आश्रम का मुखी महिला से करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
२० वर्ष से गुरु सुख सागर आश्रम का मुखी महिला से करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा-सरहिंद रोड पर स्थित गांव बसंतपुरा क्षेत्र में गुरु सुख सागर नामक आश्रम के गुरु की ओर से धर्म की आड़ में एक लड़की से करीब 20 वर्षों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस कारण थाना सदर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आश्रम के गुरु व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सदर पुलिस प्रभारी अमनदीप सिंह तरीका ने बताया कि पुलिस के पास पंजाब के एक जिले से संबंधित महिला ने बयान दर्ज करवाए हैं कि गांव बसंतपुरा में गुरु सुख सागर नामक व्यक्ति और उसके पिता में बहुत नजदीकी थी। वह पहले ओशो (रजनीश) का भगत था जो यहां पर आश्रम चला रहा है उस दौरान उक्त लड़की का पिता भी ओशो का भगत था। लड़की के पिता ने करीब 20 वर्ष पहले अपनी 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को बसंतपुरा आश्रम में छोड़ दिया। गुरु सुख सागर ने नाबालिग को अपने वश में करके उसके साथ ही दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को धमकी दी जाती थी कि अगर उसने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को आश्रम के गुरु बारे कोई घिनौनी बात कही तो उसके पारिवारिक सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा और उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी। इतना ही नहीं पीड़िता के मुताबिक गुरु सुख सागर का लड़का हेमंत भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गुरु सुख सागर व उसके बेटे हेमंत पर केस दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
सदर थाना पुलिस प्रभारी अमनदीप सिंह तरीका का कहना है कि पुलिस गुरु सुख सागर व उसके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है उनके आश्रम बसंतपुरा में भी रविवार को दबिश दी गई है, लेकिन आश्रम में ताला लगा मिला है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की बात कही है।
विज्ञापन

Trending Videos