{"_id":"6a7934f21623a21a7f0f3a04","slug":"heavy-rain-alert-for-punjab-today-in-three-districts-weather-to-change-again-after-two-days-of-respite-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट: तीन जिलों में बरसेंगे बादल, दो दिन राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट: तीन जिलों में बरसेंगे बादल, दो दिन राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम
Mon, 10 Aug 2026 07:48 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:48 AM IST
सार
माैसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश से राहत रहेगी। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। 13 अगस्त को मौसम फिर करवट लेगा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने आज पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इसके बाद 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश से राहत रहेगी। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। 13 अगस्त को मौसम फिर करवट लेगा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इससे दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम 24.5 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज किया गया।
अमृतसर में अधिकतम 31.3, लुधियाना 35.4, पटियाला 35.1, पठानकोट 35.5, बठिंडा 32.0 और एसबीएस नगर में 33.4 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान अमृतसर में 26.8, लुधियाना 26.2, पटियाला 26.3, पठानकोट 26.9, बठिंडा 28.4, एसबीएस नगर 25.5, फरीदकोट 28.1 और फिरोजपुर में 26.5 डिग्री रहा।