सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three puppies burned alive in Abohar their mouths and feet tied with wires

मानवता शर्मसार: अबोहर में तीन पिल्लों को जिंदा जलाया, तारों से बांधे मुंह और पांव; पशु प्रेमियों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पशुपालन विभाग द्वारा पिल्लों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यदि सीसीटीवी कैमरों में कोई सुराग मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Three puppies burned alive in Abohar their mouths and feet tied with wires
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अबोहर की न्यू सूरज नगरी क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में तीन बेजुबान पिल्लों को तारों से बांधकर जिंदा जला देने की अमानवीय घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में रोष व्याप्त है, खासकर डॉग लवर्स और पशु प्रेमियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
Trending Videos


क्षेत्र के निवासी हार्दिक और मिंकल ने बताया कि उन्हें जब इस घटना की सूचना मिली तो मौके पर जाकर देखा कि तीनों पिल्लों के मुंह और पांव तारों से बांधे गए थे और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया था। दृश्य बेहद भयावह था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग द्वारा पिल्लों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यदि सीसीटीवी कैमरों में कोई सुराग मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पशु प्रेमियों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है और कहा है कि इस तरह की क्रूरता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed