{"_id":"6994333ca0f214c5160aacda","slug":"two-students-died-in-accident-in-faridkot-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में हादसा: ट्यूशन से लौट रहे दो छात्रों की बाइक सैन्य वाहन से टकराई, दोनों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में हादसा: ट्यूशन से लौट रहे दो छात्रों की बाइक सैन्य वाहन से टकराई, दोनों की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
हरसांझ सिंह अपने गांव के ननिहाल में रह रहे अपने साथी धीरज के साथ रोजाना फरीदकोट पढ़ने आता था। सोमवार शाम भी दोनों पढ़ाई के बाद गांव वापस जा रहे थे। छावनी गेट के पास उनकी बाइक सैन्य ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए।
फरीदकोट में हादसा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
फरीदकोट के सादिक रोड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह (17) और धीरज (17) के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे और फरीदकोट शहर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक हरसांझ सिंह अपने गांव के ननिहाल में रह रहे अपने साथी धीरज के साथ रोजाना फरीदकोट पढ़ने आता था। सोमवार शाम भी दोनों पढ़ाई के बाद गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही वे सादिक रोड पर छावनी गेट के पास पहुंचे, सामने से आ रहा एक सैन्य ट्रक अचानक छावनी गेट की ओर मुड़ गया। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में हरसांझ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल धीरज को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Trending Videos