सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Major Update from RPSC: SSO ID Information for SI Recruitment Candidates Now Available on the Website

RPSC का बड़ा अपडेट: SI भर्ती अभ्यर्थियों के लिए SSO ID की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध, जानें कब होगी परीक्षा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 24 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई भर्ती पुनः परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों से 30 मई तक आवेदन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। SSO ID भूलने वालों के लिए सूची जारी की गई है। मोबाइल या ईमेल संशोधन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है।

Major Update from RPSC: SSO ID Information for SI Recruitment Candidates Now Available on the Website
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप-निरीक्षक भर्ती पुनः परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे 30 मई तक आवेदन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें।

जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में इस्तेमाल की गई एसएसओ आईडी याद नहीं है, उनके लिए आयोग ने वेबसाइट पर सूची जारी की है। इस सूची में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आवेदन क्रमांक और एसएसओ आईडी दी गई है। अभ्यर्थी वहां से अपनी जानकारी देख सकते हैं। आयोग मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी यह जानकारी भेज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार

विज्ञापन
Trending Videos

अगर किसी अभ्यर्थी का पुराना मोबाइल नंबर या ईमेल बदल गया है और ओटीपी नहीं मिल रहा है, तो वे इसे निःशुल्क अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल, ईमेल या कार्यालय में आवेदन दिया जा सकता है। आयोग ने प्रक्रिया समझाने के लिए वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी में हेल्प डॉक्यूमेंट और डेमो वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।

आयोग ने यह भी साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में कोई बदलाव नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म एडिट मोड में खोलकर लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की सहमति देकर फाइनल सब्मिट करना जरूरी है। बिना इसके आवेदन अधूरा माना जाएगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना 30 मई 2026 से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed