{"_id":"6a7471104648aa696c026acd","slug":"senior-teacher-exam-2025-model-answer-keys-of-7-subjects-released-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4581938-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2025 की 7 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, जानें कब दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2025 की 7 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, जानें कब दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
Thu, 06 Aug 2026 06:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2025 के सात विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 8 से 10 अगस्त तक प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। केवल परीक्षार्थियों की आपत्तियां ही स्वीकार होंगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के तहत 7 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इनमें सामान्य ज्ञान (ग्रुप-डी), गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर उत्तरकुंजी देख सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह 8 से 10 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न पर 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) शुल्क देना होगा।
आयोग ने कहा है कि आपत्तियां केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्र के क्रम के अनुसार ही स्वीकार की जाएंगी। साथ ही आपत्ति के समर्थन में मानक और प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
पढे़ं: सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर भर्ती पोर्टल में दिए गए क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक के जरिए आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान ई-मित्र या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से किया जा सकेगा। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार होंगी। ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9352323625, 7340557555 या ईमेल recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।