फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Congress sounds the election bugle, pledging a change in the Municipal Corporation after 36 years.

Ajmer: 36 साल बाद नगर निगम में बदलाव का संकल्प, गणेश-बालाजी के आशीर्वाद के साथ कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

Thu, 06 Aug 2026 06:15 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

अजमेर नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने गणेश और बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने 36 साल बाद नगर निगम में बदलाव का दावा करते हुए भाजपा पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress sounds the election bugle, pledging a change in the Municipal Corporation after 36 years.
मंदिर में हाजरी लगाने के बाद कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को आगरा गेट स्थित श्री गणेश मंदिर और बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान का आशीर्वाद लेकर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया और 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि पिछले 36 वर्षों से नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद अजमेर को अपेक्षित विकास नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर आज भी बदहाल सड़कें, जलभराव, सफाई व्यवस्था की अव्यवस्था, पेयजल संकट और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उनका कहना था कि इस बार नगर निगम चुनाव बदलाव का चुनाव होगा और कांग्रेस जनता के सहयोग से अपना बोर्ड बनाएगी।
विज्ञापन


पढे़ं: सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों के तहत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। प्रभारियों, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। प्रत्येक वार्ड में स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही हर वार्ड के लिए अलग चुनावी रणनीति भी तैयार की जा रही है।

डॉ. जयपाल ने कहा कि 'कांग्रेस आपके द्वार' अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और कांग्रेस की जनहितकारी सोच तथा नगर निगम के विकास का विजन जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार अजमेर की जनता नगर निगम में बदलाव का इतिहास रचेगी। इस मौके पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, द्रौपदी कोली, भूपेंद्र राठौड़, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, नोरत गुर्जर, शैलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed