{"_id":"6a1ff651a616df4ed10be75c","slug":"alwar-mistook-poison-for-fever-medicine-young-woman-dies-during-treatment-after-consuming-toxic-substance-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: दवा और जहर में नहीं कर पाई फर्क, बुखार की गोली समझकर खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: दवा और जहर में नहीं कर पाई फर्क, बुखार की गोली समझकर खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान युवती की मौत
Wed, 03 Jun 2026 03:09 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:09 PM IST
सार
दवा और जहर के बीच हुई एक छोटी सी चूक एक परिवार पर भारी पड़ गई। रामगढ़ क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से बुखार की दवा समझकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाक के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरौली जोड़ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुखार की दवा समझकर कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 18 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ गई। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के जीजा मुबीन ने बताया कि 29 मई को युवती रश्मिना की तबीयत खराब थी। इसी दौरान उसने बुखार की दवा समझकर गलती से कोई जहरीला पदार्थ या अन्य दवा खा ली। सेवन के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa News: नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24.84 लाख की फर्जी करेंसी के साथ चार गिरफ्तार, फरीदाबाद तक फैला जाल
विज्ञापन
परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला दवा की जगह गलती से किसी अन्य जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।