सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Man Survives 10th Suicide Attempt After Grabbing Live Wire on Transformer Rajasthan News in Hindi

Rajasthan News: 10 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका युवक, इस बार ट्रांसफार्मर पर चढ़कर पकड़े तार; फिर भी बच गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Aug 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर के एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया, यहां एक युवक दस बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है और हर बार वह बच गया। इस बार उसने ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बिजली लाइन पकड़ ली और फिर बच गया। पढ़ें पूरी खबर...।

Alwar News Man Survives 10th Suicide Attempt After Grabbing Live Wire on Transformer Rajasthan News in Hindi
आत्महत्या के प्रयास में फिर बच गया युवक, अस्पताल में भर्ती (सांकेतिक) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

अलवर के सैयद खेड़ली गांव में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक शराबी अब तक करीब 10 बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी तरह बच जाता है। इस बार उसने विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली की लाइन पकड़ ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Jaipur News: आठ दिन बाद लौटे लापता तीन छात्र, फिल्मी अंदाज में रची थी भागने की साजिश; कर रहे थे ऐसा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक, शराबी का नाम राजू जाटव है। उसकी पत्नी धनबाई ने बताया कि राजू शराब का आदी है और आए दिन उससे मारपीट करता है। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर राजू ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली लाइन पकड़ ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, लेकिन मौत से फिर बच निकला।


 
पहले भी कई बार कर चुका आत्महत्या का प्रयास
धनबाई के अनुसार, राजू अब तक तीन बार फांसी लगाने, एक बार जहर खाने, दो-तीन बार सड़क दुर्घटनाओं में फंसने और दो बार बिजली के तार पकड़ने की कोशिश कर चुका है। हर बार वह किसी न किसी तरह बच जाता है और सही होकर घर लौट आता है। यही वजह है कि ग्रामीण भी अब उसकी हरकतों से परेशान हो चुके हैं।
 
‘12 साल से सह रही हूं मारपीट’
राजू की पत्नी धनबाई ने बताया कि उनकी शादी को करीब 12–14 साल हो चुके हैं। इस दौरान पति हमेशा शराब पीकर उससे मारपीट करता रहा है। वह बेलदारी कर किसी तरह अपने बच्चों और खुद का गुजारा करती है। पत्नी का आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने रोते हुए कहा कि राजू शराब और झगड़े से परेशान होकर बार-बार आत्महत्या की कोशिश करता है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि वह खुद ही लगातार उत्पीड़न का शिकार हो रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2025: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव पर संशय, OBC आरक्षण और परिसीमन अब भी अधर में
 
बच्चों का भविष्य अधर में
राजू के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी परवरिश का जिम्मा पूरी तरह उसकी पत्नी पर है। धनबाई का कहना है कि वह रोज मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है, लेकिन पति को यह बात बर्दाश्त नहीं होती। घर में आए दिन होने वाली मारपीट और विवाद ने बच्चों का भविष्य भी संकट में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed