{"_id":"689d6c702de3bb305f07d4ac","slug":"alwar-news-vigilant-cow-protectors-foil-cattle-smuggling-attempt-hand-over-one-accused-to-police-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: गौरक्षकों की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: गौरक्षकों की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार
गौ तस्करों की गौवंश ले जाने की कोशिश नाकाम हो गई। गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर न केवल गौवंश को छुड़ाया, बल्कि एक तस्कर को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पिकअप लेकर आए गौ तस्करों की गौवंश ले जाने की कोशिश गौ रक्षकों की सतर्कता से नाकाम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षकों की टीम मौके पर पहुंची, तो गौ तस्कर गाय और नंदी को वाहन में चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। गौ रक्षकों को देखते ही अधिकांश आरोपी मौके से भाग गए लेकिन एक गौ तस्कर को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Jaipur: वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश होगा पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शिता के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में एक महिला ने गौ रक्षकों को फोन करके सूचना दी थी कि कुछ लोग गायों को पिकअप में भर रहे हैं। इस पर गौ रक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि तस्कर एक गाय और एक नंदी को गाड़ी में चढ़ा रहे थे। अचानक हड़बड़ाहट में एक आरोपी नंदी सहित वाहन से नीचे गिर गया, जिसे गौ रक्षकों ने पकड़ लिया।
गौ रक्षकों ने नंदी और एक गाय को सुरक्षित मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिकअप के जरिए गौवंश की तस्करी करने की योजना बना रहे थे।