सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer Weather: Heavy rain in Barmer breaks 6-year record

Barmer Weather: झमाझम बारिश ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, 30 मिलीमीटर गिरा पानी, मौसम में घुली ठंडक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 30 May 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

इससे पहले मई 2019 में 25.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि बारिश के साथ तेज हवाओं ने नुकसान भी पहुंचाया, कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए तथा कच्चे मकानों को क्षति हुई। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

Barmer Weather: Heavy rain in Barmer breaks 6-year record
बाड़मेर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। गुरुवार को तेज तूफानी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने मई महीने में पिछले 6 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर में गुरुवार को 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 13 मई 2019 को 25.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जो मई महीने में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड था। 31 मई 2020 को 14 मिलीमीटर, 19 मई 2021 को 15.2 मिलीमीटर, 3 मई 2023 को 7.8 मिलीमीटर और 15 मई 2024 को पांच मिलीमीटर बारिश हुई थी। मई 2022 में बाड़मेर में कोई बारिश नहीं हुई थी।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोधा-अकबर बस एक कहानी! राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले-दासी से हुई थी शादी

बारिश के बाद मौसम में ठंडक
बारिश के कारण बाड़मेर में तापमान में गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। हालांकि बारिश ने कुछ नुकसान भी पहुंचाया है। तेज तूफानी हवाओं के कारण पेड़-पौधे उखड़ गए और बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है। कई कच्चे घरों की छतें उड़ गईं, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने की तैयारी कर रहा है।



ये भी पढ़ें- सीएम भजनलाल की गृहमंत्री अमित शाह से खास भेंट, दिया राजस्थान आने का न्योता

उमस से मिली राहत 
गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम में पूरी तरह से ठंडक घुल चुकी है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को करीब 41 डिग्री के आसपास तापमान रहा। बता दें कि मई के इस महीने में भीषण गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। यहां तापमान 46 से 48 डिग्री तक पहुंच गया था, जिसके चलते लोगों इस भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बीते दो दिन में हुई जमकर बारिश ने थारवासियों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। वहीं, आज शुक्रवार की बात करें तो मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed