{"_id":"6a2586062e2f21831700c9af","slug":"emperor-prithviraj-chauhans-life-is-a-source-of-inspiration-for-the-youth-mla-bhati-barmer-news-c-1-1-noi1403-4369829-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajashthan News: 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन प्रेरणास्रोत', भाटी ने की युवाओं से आदर्शों को अपनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajashthan News: 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन प्रेरणास्रोत', भाटी ने की युवाओं से आदर्शों को अपनाने की अपील
Mon, 08 Jun 2026 07:46 AM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
आयोजन में मौजूद रविंद्र सिंह भाटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरता, पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और न्यायप्रियता के प्रतीक वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को श्री मल्लीनाथ राजपूत छात्रावास, बाड़मेर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय, दूरदर्शी और धर्म के मार्ग पर चलने वाले आदर्श शासक थे। उन्होंने कम आयु में ही जिस प्रकार विशाल साम्राज्य का नेतृत्व किया और दिल्ली के सिंहासन पर आसीन होकर प्रजा के हित में शासन किया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान में गर्मी-उमस का डबल अटैक, 6 जिलों में आंधी-बारिश और 2 में हीटवेव का अलर्ट
विज्ञापन
भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने युवावस्था में ही साहस, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और जनकल्याण की भावना का परिचय दिया। अपने जीवनकाल में उन्होंने सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा न्याय और सत्य के सिद्धांतों पर आधारित शासन व्यवस्था स्थापित की।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की शक्ति उसके युवाओं में निहित होती है। यदि युवा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के त्याग, पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा के आदर्शों को अपनाएं, तो वे समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन हमें यह संदेश देता है कि आयु नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण व्यक्ति को महान बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और भारतीय इतिहास में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं, समाजबंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह, गौरव और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।

आयोजन में मौजूद रविंद्र सिंह भाटी

आयोजन में मौजूद रविंद्र सिंह भाटी