सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Parties Come and Go, Don't Forget History': Shankersinh Vaghela Big Statement at Prithviraj Chauhan Jayanti

पृथ्वीराज चौहान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: पूर्व सीएम वाघेला बोले- पार्टियां आती-जाती रहती हैं; इतिहास मत भूलिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बाड़मेर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर आयोजित समारोह में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला और विधायक रविंद्र भाटी शामिल हुए। वाघेला ने समाज को राजनीति से ऊपर उठकर इतिहास और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया, जबकि भाटी ने युवाओं से पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

Parties Come and Go, Don't Forget History': Shankersinh Vaghela Big Statement at Prithviraj Chauhan Jayanti
पृथ्वीराज चौहान की जयंती में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम शंकर वाघेला और रविंद्र भाटी शामिल हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर बाड़मेर स्थित श्री मल्लीनाथ राजपूत छात्रावास में रविवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजबंधु, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समारोह में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


राजनीतिक दल समय के साथ आते-जाते रहते हैं
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने समाज से राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर इतिहास, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल समय के साथ आते-जाते रहते हैं, लेकिन समाज, संस्कृति और विरासत स्थायी होती है। इसलिए लोगों को अपनी पहचान और इतिहास को समझकर उसे सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। वाघेला ने कहा कि धर्म का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने लोगों से समाजहित को सर्वोपरि रखने और जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल राजनीति के आधार पर समाज का विकास संभव नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक भाटी ने कहा- आदर्श शासक थे पृथ्वीराज चौहान
वहीं, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय, दूरदर्शी और आदर्श शासक भी थे। उन्होंने कम उम्र में विशाल साम्राज्य का नेतृत्व किया और राष्ट्र, धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाटी ने कहा कि आज के युवाओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के साहस, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक ताकत उसके युवा होते हैं और यदि युवा उनके आदर्शों को अपनाएं तो समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, अदम्य साहस और भारतीय इतिहास में उनके योगदान को याद किया। समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  पालने में सो रहे मासूम पर सियार का हमला: चेहरे को बुरी तरह नोचा; 20 टांके लगे, गांव में दहशत

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. विश्नोई, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, शिक्षाविद राजवीर सिंह चलकोई सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह, गौरव और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed