{"_id":"694a66dd7fad7c3b2a0939e2","slug":"rajasthan-bomb-threat-barmer-collectorate-receives-rdx-blast-warning-office-asked-to-evacuate-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बाड़मेर कलेक्ट्रेट को RDX बम से उड़ाने की धमकी, थलाइवा रजनीकांत का भी ईमेल में किया जिक्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajasthan News: बाड़मेर कलेक्ट्रेट को RDX बम से उड़ाने की धमकी, थलाइवा रजनीकांत का भी ईमेल में किया जिक्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Barmer Collectorate RDX Bombs Threat: बाड़मेर कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट खाली कराकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच में जुटी हैं। ईमेल में सुपरस्टार रजनी के घर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
कलेक्ट्रेट में बम की तलाश करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद बाड़मेर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। कलेक्ट्रेट के सरकारी ईमेल पर धमकी भरा मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय में सोमवार रात 10:45 बजे एक मेल आया था। इसमें तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित अभिनेता रजनीकांत के घर सहित बाड़मेर कलेक्ट्रेट ऑफिस को मंगलवार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि कलेक्ट्रेट परिसर में तीन RDX बम लगाए गए हैं, धमाकों से पहले परिसर खाली करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar: बच्चों पर दबाव बर्दाश्त नहीं! जबरन सांता क्लॉज बनाने की मनाही, शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी
उसके बाद सुबह जिला कलेक्टर के पीए ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। डॉग स्क्वाड सहित सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की आवाजाही को बहाल किया गया।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन