{"_id":"6a1ed8575bc1692e0c074aaf","slug":"rajasthan-weather-massive-storm-triggers-destruction-in-barmer-three-dead-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर में आंधी-तूफान का कहर: दो मासूमों और वेटरनरी डॉक्टर समेत तीन की मौत; टीनशेड उड़े, दीवारें ढहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर में आंधी-तूफान का कहर: दो मासूमों और वेटरनरी डॉक्टर समेत तीन की मौत; टीनशेड उड़े, दीवारें ढहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
बाड़मेर में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि टूटी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक वेटरनरी डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। कई लोग घायल हुए हैं और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
बाड़मेर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बाड़मेर जिले में सोमवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। इसके चलते कहीं कच्चे मकानों की दीवारें ढह गईं तो कहीं टीनशेड और लोहे की चादरें उड़ गईं। इस प्राकृतिक आपदा में दो बच्चों और एक वेटरनरी डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिरी
बोला ग्राम पंचायत के सबरीनगर में देर रात आए तेज तूफान के कारण टीनशेड से बने एक कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आठ वर्षीय खगेंद्र पुत्र शेराराम मलबे के नीचे दब गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी गांव में एक अन्य हादसे में तीन वर्षीय खुमानाराम पुत्र चनणाराम भी कमरे की दीवार गिरने से मलबे में दब गया और उसकी भी मौत हो गई। दोनों मासूमों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
एक टीनशेड कमरा ढहा
रामसर उपखंड के कंटल का पार पाबूसरिया गांव में भी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक टीनशेड कमरा ढह गया, जिसमें पिता और पुत्र मलबे में दब गए। वहीं, दूसरे घर में जान बचाने के लिए बाहर निकल रही एक महिला के सिर पर लोहे की एंगल गिर गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाड़मेर रेफर किया गया। इसी क्षेत्र में टीनशेड गिरने से दो अन्य युवक भी घायल हो गए।
विज्ञापन
आंधी-तूफान का असर देखने को मिला
गुडीसर क्षेत्र में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। सरपंच के अनुसार, तेज हवाओं से उड़कर गिरे टीनशेड की चपेट में आने से गंगाराम और नरपत घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
इधर, मंगलवार सुबह रीको थाना क्षेत्र के बलदेव नगर में एक और दुखद घटना सामने आई। पशु चिकित्सा अधिकारी चतराराम अपने प्लॉट पर चारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। रात के तूफान के दौरान टूटकर गिरी विद्युत लाइन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और सीएम भजनलाल की ढाई घंटे की बैठक के क्या हैं मायने? राजस्थान कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल
बाड़मेर तहसीलदार हुकुमचंद ने बताया कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। विभिन्न विभागों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी। वहीं, पुलिस ने सभी मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos