सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Such a reserve of rare minerals was found in the Sivana Ring Complex.

Rajasthan: बालोतरा में मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार, न्यूक्लियर-मिसाइल से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक मिलेगा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: बाड़मेर अब जिला रिफाइनरी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना से देश की ऊर्जा सुरक्षा के साथ सामरिक और आर्थिक सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाने जा रहा है। यहां सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में दुर्लभ खनिजों का ऐसा भंडार मिला है। पढ़ें पूरी खबर

Such a reserve of rare minerals was found in the Sivana Ring Complex.
सिवाना में मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम राजस्थान का बालोतरा जिला रिफाइनरी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना के बाद अब देश की ऊर्जा, सामरिक और आर्थिक सुरक्षा में भी बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। यहां स्थित सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में दुर्लभ खनिजों के बड़े भंडार मिलने से भारत को रॉकेट, परमाणु संयंत्रों और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों के लिए जरूरी कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा।

केंद्रीय खान मंत्रालय की टेक्निकल-कम-कॉस्ट कमेटी की संयुक्त बैठक में सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में मौजूद दुर्लभ खनिज संपदा को महत्वपूर्ण बताया गया। हाल ही में हुई बैठक में सामने आया कि कॉम्प्लेक्स के तीन हिस्सों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स, हैवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स और क्रिटिकल रेयर मेटल्स के बड़े भंडार मिले हैं। इन तीनों ब्लॉक्स के तकनीकी मूल्यांकन का कार्य तीन कंपनियों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी किमी में फैला है सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स?
करीब 750 वर्ग किलोमीटर में फैला सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स एक ज्वालामुखीय संरचना है। यहां हुए सर्वेक्षण में नियोबियम, जिरकोनियम और हाफनियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व मिले हैं। इनका उपयोग एयरोस्पेस इंजन के लिए सुपरअलॉय निर्माण, चिकित्सा उपकरणों, वैज्ञानिक अनुसंधान में इस्तेमाल होने वाले सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट, परमाणु रिएक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, मिसाइल तकनीक, रोबोटिक्स, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स और रासायनिक प्रसंस्करण में किया जाता है। यही वजह है कि इन खनिजों को देश की सामरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें: सीज अवैध पटाखा फैक्टरी में फिर लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सीएम ने क्या कहा?
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स और सिवाना ग्रेनाइट क्षेत्र में रेयर अर्थ और हेवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स की उपलब्धता राजस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। साथ ही खान विभाग और संबंधित जिला प्रशासन केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार रेयर अर्थ एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना भी कर रही है। यह केंद्र दुर्लभ खनिजों के अनुसंधान, नवाचार और रणनीतिक विकास को बढ़ावा देगा। इसके लिए राज्य सरकार भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टोरेट फॉर एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्च, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ISM) धनबाद के साथ मिलकर काम कर रही है।

क्या है खनिज मिशन?
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लिथियम से लेकर रक्षा प्रणालियों के लिए जरूरी दुर्लभ खनिजों की खोज इसका प्रमुख हिस्सा है। मिशन का लक्ष्य भारत को हरित अर्थव्यवस्था और रणनीतिक खनिज क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत खिलाड़ी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed