सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Accident Couple and 2 children killed in collision with Thar angry villagers set car on fire

भीषण हादसे की भेंट चढ़ा परिवार: थार की टक्कर से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत; गुस्साए लोगों ने जलाई गाड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur Thar-Bike Accident: भरतपुर जिले के नदबई में तेज रफ्तार थार की टक्कर से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थार में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
 

Bharatpur Accident Couple and 2 children killed in collision with Thar angry villagers set car on fire
जलाई गई थार की आग को बुझाते दमकलकर्मी और हादसे में जली बाइक के पास खड़े स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नदबई-जनूथर मार्ग पर गांव लुहासा के पास एक तेज रफ्तार थार वाहन ने असंतुलित होकर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि थार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos

 
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, खेत में पलटी थार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई, जबकि थार वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुस्से में पलटी हुई थार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: हादसे में झुलसे महिपाल की जोधपुर में मौत, देने गए थे एयरफोर्स का पेपर; अब 23 हुआ आंकड़ा
 


सरसों बीज और दीपावली का सामान लेने जा रहे थे चारों
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नटवर सिंह (पुत्र दिनेश सिंह, निवासी गांव दहवा थाना कुम्हेर), उनकी पत्नी पूजा सिंह, छह वर्षीय पुत्री परी, और चार वर्षीय पुत्र दीपू सिंह के रूप में हुई है। चारों बाइक पर सवार होकर हलैना थाना क्षेत्र के गांव नैवाड़ा स्थित ससुराल जा रहे थे, जहां उन्हें सरसों बीज और दीपावली का सामान लेना था।
 
हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक, लापरवाह ड्राइविंग पर आक्रोश
एक ही परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने हादसे के लिए तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल थार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ‘तुम्हारे लड़के को हाथ-पैर तोड़कर मार डाला’: बर्थडे पार्टी में हत्या का खुलासा, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed