सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   CM Bhajan Lal Sharma visited Shrinathji temple with his wife

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्नी के साथ किए श्रीनाथजी के दर्शन, मुड़िया पूर्णिमा मेले में की भागीदार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रीनाथ जी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने जल सेवा, प्रसादी वितरण व सेवा शिविरों का निरीक्षण किया।

CM Bhajan Lal Sharma visited Shrinathji temple with his wife
मुड़िया पूर्णिमा मेले में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुड़िया पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर डीग के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच भंडारे की प्रसादी वितरित की और प्याऊ पर जल सेवा कर सेवा संकल्प को दोहराया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं से संवाद किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पूंछरी में लगे सेवा शिविरों और विश्राम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। बता दें कि मुख्यमंत्री शर्मा पिछले 25 साल से मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर गिरिराजजी की परिक्रमा में भाग लेते आ रहे हैं। वे यहां हर साल अपनी सेवा संस्था के माध्यम से जल व भोजन की सेवा करते हैं। इस वर्ष भी वे भंडारे में भोजन और जल सेवा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री बोले- गुरु जीवन का मार्गदर्शक होता है  
श्रीनाथजी मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, गुरु व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गिर्राज जी की यह पावन स्थली भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि है और यहां से विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश में विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चला जाए। तीर्थ स्थल हमारी आस्था और संस्कृति के केंद्र हैं, डबल इंजन की सरकार इन्हें प्राथमिकता दे रही है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री की सेवा भावना और सहज जनसंपर्क की सराहना की और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed