सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Consensus reached on stage, anger erupted on track

Bharatpur News: मंच से बनी सहमति, ट्रैक पर फूटा गुस्सा

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on stage, anger erupted on track
गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान रेल रोकते हुए लोग
विज्ञापन
भरतपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की पीलूपुरा शहीद स्मारक पर रविवार को आयोजित महापंचायत सरकार और समिति के बीच बनी सहमति के बाद समाप्त हो गई। समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला द्वारा महापंचायत समाप्ति की घोषणा करते ही हालात बदल गए। युवा विरोध करते हुए दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। प्रदर्शन करते ट्रैक पर क्लिप उखाड़ने की कोशिश की। ट्रेन को रोककर उस पर पथराव भी किया। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने प्रदशनकारियों से समझाकर शाम साढ़े 6 बजे रेलवे ट्रैक को खाली कराया।
Trending Videos


दोपहर में आंदोलन समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारी युवा पास ही स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। भिवानी से सवाईमाधोपुर जाने वाली ट्रेन को रोक लिया। दो घंटे तक ट्रेन रुकने से गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल ही जाने लगे। आईजी राहुल प्रकाष, आईएएस नीलाभ सक्सेना, करौली एसपी बृजेष उपाध्याय आदि भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मसौदा सकारात्मक : विजय बैसला
महापंचायत के दौरान विजय बैंसला ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भेजा गया मसौदा सकारात्मक है। इसमें 7 मांगों पर सहमति बन गई है। कहा कि राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट स्तर पर प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा, ताकि एमबीसी आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जा सके। आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वर्ष 2023 की सहमति के अनुरूप निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

लंबित भर्तियों में रोस्टर प्रणाली की कमियों को लेकर समिति 60 दिन के भीतर समाधान प्रस्तुत करेगी। शहीद रूप नारायण गुर्जर के एक परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी, देवनारायण योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रति माह समीक्षा की जाएगी। इसमें समिति के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद महापंचायत को समाप्त करने का ऐलान किया गया। सरकार और समिति के बीच बनी सहमति से समाज के युवाओं का एक वर्ग संतुष्ट नहीं था और आंदोलन पर कायम रहना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed