Crime: करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार; गंभीर हालत में डीआईसीयू में भर्ती
Bikaner News: बीकानेर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला डीआईसीयू में भर्ती है, जबकि आरोपी पति फरार है। परिवार ने लगातार मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विस्तार
बीकानेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। भुट्टो का बास इलाके में शुक्रवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात इतनी भीषण थी कि महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। लोगों ने तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गुस्से में पति ने पत्नी पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, भुट्टो का बास मस्जिद के पीछे गली में रहने वाले मेहताब का अपनी पत्नी सलमा बानो से अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार शाम दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मेहताब ने गुस्से में आकर सलमा को कमरे में बंद कर दिया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात के दौरान उसने सलमा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उसकी चीख बाहर न जा सके। हमला करने के बाद मेहताब पत्नी को मृत समझकर मौके से फरार हो गया।
पड़ोसियों ने दी मदद, अस्पताल में भर्ती
कुछ देर बाद घर के बाहर खून देखकर पड़ोसी घबरा गए और अंदर पहुंचे तो सलमा लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सलमा को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे डीआईसीयू में भर्ती किया। डॉक्टरों के अनुसार, सलमा के सिर और कंधे पर गहरे घाव हैं और उसकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Jalore News: हथौड़े से की पत्नी की हत्या, फिर खुद के साथ जो किया वह देख चीख पड़ा बेटा, सांचौर में खौफनाक घटना
परिवार ने लगाया मारपीट का आरोप
घायल महिला के भाई असलम ने बताया कि उसकी बहन सलमा की शादी 2014 में मेहताब से हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मेहताब अक्सर मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। असलम ने कहा कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला। इस बार उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना के बाद आरोपी मेहताब फरार हो गया है। पुलिस ने इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पीड़िता के परिवार के बयान के बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: आमेर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए आदेश में क्या लिखा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.